पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में किराए को लेकर विवाद, दंपति पर धारदार हथियार से किया गया हमला
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले अजय पुत्र श्रीकृष्ण ने बताया कि उसने गौरव के घर में 1500 रुपए महीने पर किराए पर कमरा लिया है और तीन सौ रुपए बिजली का बिल देते हैं। टोटल एक माह के 1800 रुपए देता है। कमरा लेने से पहले ही तीन हजार रुपए एडवांस जमा किया था। आरोप है कि अभी रहते हुए एक माह पूरा नहीं हुआ और 16 अगस्त को एक माह होगा जबकि तीन हजार रुपए भी जमा हैं।