पूरनपुर: रघुनाथपुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के मायके जाकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की रहने वाली कमलजीत कौर की शादी 14 वर्ष पूर्व जमुनिया जगतपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र चरन सिंह के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति रंजीत सिंह देवर मंजीत सिंह ससुर चरन सिंह अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।