पूरनपुर: नगर पालिका चौराहे पर लाठी से कार के शीशे तोड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर नगर पालिका चौराहे पर एक कार पहुंची तभी कुछ लोगों ने लाठियां चलाना शुरू कर दिया। कार सवार जबतक कुछ समझ पाता तब तक कार के शीशे टूट गए। हमलावरों से बचने के लिए कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर 12:46 का बताया जा रहा है। हलांकि विवाद का पता नहीं चल सका है।