जबलपुर: दोस्तों ने दोस्त की चाकू मारकर की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
जबलपुर के मदन महल थाना अंतर्गत महज़ एक मामूली सी बात पर दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।