बांसवाड़ा: उदयपुर रोड स्थित मॉल में काम करते समय कांच ब्लास्ट से दो मजदूरों को हाथ पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार
बांसवाड़ा शहर के उदयपुर रोड पर स्थित एक निजी मॉल में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे मॉल में कांच लगाते समय अचानक कांच ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। साथ में व्यक्ति ने बताया कि जमील और सोनू निवासी रतलाम नामक मजदूर मॉल में कांच फिटिंग का कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक बड़े कांच में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।