बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर वीसी रूम में जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में कुल 42 परिवाद प्रस्तुत हुए, जिनमें 22 नए तथा 20 पूर्व के लंबित प्रकरण शामिल थे। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान हेतु भेजा गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।