बांसवाड़ा: बोरवट औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के पास निजी वीडियो कोच बस की टक्कर से दो भैंसों की हुई मौत, दो भैंसें हुई घायल
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा दाहोद मार्ग पर बोरवट औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के पास निजी वीडियो कोच बस ने बुधवार बीती रात को चार भैंसों को टक्कर मार कर दी। दो भैसों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो भैसे गंभीर रूप से घायल हो गई। सुचना पर सदर सीआई बुदाराम विशनोई और ड्यूटी इंचार्ज नरेश पाटीदार पहुँचे और मार्ग सुचारु कराया। गुरुवार सुबह 4 बजे जानकारी मिली।