कैराना: कैराना के तितरवाड़ा गांव में हमला और तमंचे से फायरिंग के मामले में कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी मुस्तफा ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 31 मई की शाम उसका भाई अरशद परिवार में एक लड़की की शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेने गांव के अड्डे पर गया था। आरोप है कि मुरसलीन, फैजान, बिल्लू उर्फ मुस्तकीम, मनव्वर, सुमेर, मुमतयाज, आरिफ और पांच अज्ञात युवकों ने हमला किया।