इटावा: मानिकपुर मोड़ के पास हाइवे पर टायर फटने से दूध से भरा पिकअप पलटा, हजारों लीटर दूध का हुआ नुकसान
Etawah, Etawah | Aug 22, 2024 इकदिल इलाके के मानिकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार दूध से भरी पिकअप टायर फटने से पलटी, पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है। बताया गया कि दूध और छाछ को लेकर जा रही पिकअप मानिकपुर मोड़ के पास टायर फटने से पलट गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पिकअप को सीधा कराया है, पिकअप पलटने से हजारों लीटर दूध फैलने से नुकसान बताया गया है।