बटियागढ़: बटियागढ़ ब्लाक के रोंसरा, खमरिया, भिलौनी गांव पहुंचे राज्यमंत्री लखन पटेल, सदस्यता अभियान में हुए शामिल
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ क्षेत्र के रोंसरा,खमरिया,भिलौनी आदि गांव भृमण पर रहे,राज्यमंत्री लखन पटेल यंहा भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए और लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई,लखन पटेल ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओ से मुलाकात की और सामयिक चर्चा भी की,भाजपा पदाधिकारियों से अधिक सदस्यता की अपील की