बटियागढ़: राज्यमंत्री लखन पटेल महुआखेड़ा पहुंचे, शिक्षक माधव पटेल को किया सम्मानित
मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ ब्लाक के महुआखेड़ा गांव पँहुचे ,यंह आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लिधौरा के शिक्षक माधव पटेल को सम्मानित किया,राज्यमंत्री पटेल ने शिक्षक माधव पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्बोधित किया