खगड़िया: नंहकू मंडल टोला बहियार से 160 लीटर विदेशी शराब, एक स्कॉर्पियो, ऑटो और पांच बाइक ज़ब्त
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नंहकू मंडल टोला बहियार में नदी किनारे उतारे जा रहे शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो, एक ऑटो रिक्सा, पांच बाइक को भी जब्त किया गया है। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए कारोबारी भागने में सफल रहे। एसपी राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई में 159.75 लीटर विदेशी शराब ब