शिवपुरी नगर: मासूम को स्कूल भेजने की तैयारी बन गई मातम: खनियाधाना में घर में ब्लास्ट; मलबे में मिली 4 साल की जाह्नवी की लाश, माता-पित
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे प्राण सिंह प्रजापति के घर हुआ। प्राण सिंह प्रजापति (30) की पत्नी रोशनी प्रजापति (27) घर में एलपीजी गैस चूल्हे पर जाह्नवी को स्कूल भेजने की तैयारी में नाश्ता बना रही थी। जाह्नवी पलंग पर बैठी हुई थी। उसी के पास उनका डेढ़ साल का मासूम बेटा शिवा प्रजापति लेटा हुआ था।