विदिशा नगर: सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट में किसानों का हंगामा
ग्राम जंबार-बागरी के किसान और ग्रामीण सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए संयुक्त कलेक्टर नितिन जैन को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि गांव के एक प्रभावशाली किसान, जो पटवारी भी है, ने सरकारी भूमि और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इससे करीब 40 से 50 किसानों का खेतों तक पहुंचने का मार्ग बंद हो गया है।