सासाराम: सासाराम हत्याकांड के तहत फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
सासाराम हत्याकांड के तहत फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस की बड़ी कार्रवाई सासाराम में 24 मार्च को जमीन विवाद में हुई हसन रजा खान की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की। एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार और एसडीपीओ-2 कुमार वैभव की मौजूदगी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में यह कार्रवाई हुई।