धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के नूरपुर छीवरी में पोषक नहर में डूबे सतीश का शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट के नूरपुर छीवरी के सतीश कुमार गांव के पास ही पोषक नहर मे कुछ लोगो के साथ नहाने के लिए गए थे।चार दिन से गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम उसकी पोषक नहर मे तलाश कर रहे थे।पानी कम कराने के बाद शव मिलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।