कर्वी: चित्रकूट में डीएम के सख्त निर्देश, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण और पेयजल आपूर्ति पर दिया गया फोकस
सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गौशालाओं के संचालन और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने भूसा ‘गो आश्रय पोर्टल’ पर दर्ज करने, कम पशु संख्या वाली गौशालाओं को शिफ्ट करने और नेपियर घास, चरही, शेड व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टैंकर आपूर्ति और हैंडपंप मरम्मत के आदेश दिए।