हुज़ूर: पिपलानी में तेज रफ्तार ट्रक ने सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल के पिपलानी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय रामगोपाल धाकड़ अयोध्या एक्सटेंशन के निवासी थे और बीमा हॉस्पिटल रत्नागिरी में गार्ड के रूप में कार्यरत थे ड्यूटी से घर लौटते समय उनकी डिस्कवर बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी |