विदिशा नगर: करैयाखेड़ा व न्यू गल्ला मंडी क्षेत्र में आज 9 से 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद
शहर में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 33 केवी एचटीसी फीडर पर नया विद्युत पोल स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के चलते करैयाखेड़ा उपकेंद्र एवं न्यू गल्ला मंडी उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति गुरुवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य 220 केवी अहमदपुर रोड उपकेंद्र से संचालित 33 केवी एचटीसी फीडर पर किया जाएगा।