महाराजगंज: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में बने रैन बसेरे का किया निरीक्षण
बुधवार को 8 बजे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 43 यात्री ठहरे मिले।जिलाधिकारी ने यात्रियों से बातचीत कर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं बिस्तर की व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों ने सुविधाओं पर संतोष जताया तथा कुछ सुझाव दिए।