महाराजगंज: अमरुतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार दोपहर 2:00 बजे लगभग सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरुतिया वार्ड में बुधवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा के रूप में हुई है। नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल से उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक को जिला अस्पताल लाया गया है जिसकी मौत हो गई है