हरदोई: सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026 हरदोई में सिपाही भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनपद में सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी।