दुधि: म्योरपुर में 400 रुपए के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, पांच लोग घायल, चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में महज 400 रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परनी गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम के लिए सुपाचुंआ गांव से 500 रुपए में बैंड-बाजा बुक किया गया था। बुकिंग के समय 100 रुपये अग्रिम दिए गए थे।