धार: कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित, सोयाबीन खरीदी को लेकर दिए गए निर्देश
Dhar, Dhar | Oct 10, 2024 सभी राजस्व अधिकारी अपने अनुभाग अंतर्गत समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए 20 अक्टूबर तक चलने वाले पंजीयन की व्यवस्थाएं के साथ ही इस तारीख़ तक ख़रीदी की सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करवा लें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने धार में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए।