धार: इंदौर नाका स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 14 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 5वीं पास से लेकर डिग्री धारक तक के लिए मौका
धार जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय आय. टी. आय केम्पस इन्दौर नाका धार मे प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। जिसमे जील फैशन वियर प्रा. लि. ग्राम छायन बदनावर, एल आय सी ओर आयसर कम्पनी बग्गड एवं एस.बी.आय. लाईफ इंशुरेन्स धार आदि नियोजको द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी।