उरई: कोतवाली पुलिस उरई ने अज्ञात वाहन चालक पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल करने पर मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Mar 3, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को घायल व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति नेशनल हाईवे 27 पर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे व्यक्ति गिर गया और गंभीर रूप से घायल हुआ, साथ ही उसका पैर भी टूट गया जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।