उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Orai, Jalaun | Mar 3, 2024 रामपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक रामपुरा थाना क्षेत्र का निवासी था। बीते दिन उसने खुद को अपने घर के कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर लटक रहे शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।