उरई: ओला-वर्षा से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का उरई तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Orai, Jalaun | Mar 3, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के इलाके में आज ओला-वर्षा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने कई गांव में जाकर फसलों को देखा और किसानों को आश्वासन दिया कि राहत राशि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सम्बंध में उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।