टीकमगढ़ के प्राचीन झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में सोमवार से श्री राम कथा का आयोजन शुरू हो गया है ।यह धार्मिक कार्यक्रम 22 से 28 दिसंबर तक चलेगा। समारोह की शुरुआत प्राचीन नजर बाग मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई।