शिमला शहरी: हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी PGDCA और B.Sc. कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 2026-27 से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस (पीजीडीसीए) और बीएससी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से 30 सीटों के लिए एफिलिएशन मिली है। नए भवन और आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षण बेहतर होगा।