प्रदेश में भारी बारिश का कहर, सरकार अलर्ट; राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
संक्षिप्त खबर:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। चंबा में घरों में मलबा घुसने और शिमला सहित कई क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हुई हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, सड़कें जल्द बहाल करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
#HimachalPradesh #HeavyRain #Monsoon #RainAlert #CMSukhu #DisasterManagement #Shimla #Chamba #BreakingNews #NewsHimachalNow