शाजापुर: नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल मामले में वकील सहित पांच गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश
शाजापुर में नाबालिग से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने वकील समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के निर्देश पर हुई जांच में वीडियो बनाने, एडिट करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की संगठित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।