दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत, 10 साल का बेटा घायल, 20 मीटर के दायरे में बाइक के पार्ट्स और चप्पले बिखरीं
शाहजहांपुर -थाना अल्हागंज क्षेत्र के बगिया मोहल्ले के रहने वाले संतोष पत्नी किरन और दस साल के बेटे शोभित के साथ मदनापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। अल्हागंज में ततियारी मोड़ के पास भूसे से भरी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद करीब बीस मीटर दूर घिसटती हुई पिकअप और बाइक जाकर गिरे, इस हादसे में किरन की मौके पर मौत हो गई। जबकि संतोष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा और शोभित का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।