घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी शराब दुकान पर ठेकेदार की मनमानी से बवाल, MRP से ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप
घोड़ाडोंगरी में सोमवार स्थानीय शराब दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि ₹920 की प्रिंट रेट (एमआरपी) वाली शराब की बोतल ₹1000 में बेची जा रही है। जब ग्राहक ने इसका विरोध किया तो दुकान के कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे मौके पर नाराजगी बढ़ गई।