मेरठ: लिसाड़ी गेट के श्याम नगर में कैंटीन संचालक पर जानलेवा हमला, उधारी के पैसे मांगने पर चाकू से किया तोड़फोड़
Meerut, Meerut | May 10, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में उधारी के पैसे मांगना एक कैंटीन संचालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने कैंटीन में तोड़फोड़ करते हुए संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ने आरोपियों पर नगदी लूटने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।