सहारनपुर में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और फिरौती मांगने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की न्यू डिफेन्स कॉलोनी निवासी विधवा महिला रितु शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी 15 वर्षीय बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।