चैनपुर: रामपुर: जमीनी विवाद में हत्या से आक्रोश, शाहपुर में कोयल पुल एक घंटे तक जाम
चौनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीनी विवाद में हुई हत्या के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर लौट रहे मृतक सिकंदर चौधरी के परिजन एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने शव के साथ शाहपुर में कोयल नदी पुल को लगभग 1 घंटे जाम रखा। लोगों की मांग थी कि हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा और मुआवजा की मांग की।