भरगामा: अनंत चतुर्दशी पर पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
भरगामा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अनंत चतुर्दशी का व्रत शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बुधवार से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री, अनंत सूत्र, फल, फूल, मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।