गुमला: गुमला-रांची रोड पर दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध समेत चार घायल, एक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | May 20, 2026 गुमला-रांची रोड पर बुधवार की सुबह बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए जिनमें एक वृद्ध और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार लोहरदगा निवासी 62 वर्षीय बदल पांडे और नरकोपी (रांची) निवासी 8 वर्षीय हिमांशु चौबे एक ही बाइक पर सवार होकर नरकोपी में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।