बनमनखी: दाह संस्कार में शामिल युवक की कोशी नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बनमनखी सरसी थाना क्षेत्र के कुशाहा कोशी नदी तट पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनमनखी नगर परिषद वार्ड संख्या 17 निवासी विद्यानंद दास उर्फ धुसो दास के 35 वर्षीय पुत्र विकास दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विकास दास मोहल्ले के युवक कुंदन कुमार के अंतिम संस्कार में शाम