बांका: सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी रोस्टर व बायोमेट्रिक उपस्थिति के दिए निर्देश
Banka, Banka | Jun 28, 2026 डीएम अंशुल अग्रवाल ने रविवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली।