राठ: राठ तहसील में अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 97 शिकायतों में से 9 का हुआ निस्तारण
Rath, Hamirpur | May 16, 2026 राठ तहसील परिसर में आज शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 शिकायतें आईं। जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को जांच व कार्रवाई के लिए भेजा गया है।