पंचकूला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा सेक्टर 26 हर्बल पार्क के पास से एक आरोपी को 1050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया
क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 26 हर्बल पार्क के पास से एक आरोपी को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी से अल्प्राजोलम की 1050 गोलियां बरामद की है और आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है