जैतहरी: वार्ड 12 में सफाई अभियान तेज़, नालियों की सफाई और कचरा उठाव जारी
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 12 में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र की नालियों की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ कचरा उठाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है,नगर परिषद की टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से नालियों से निकला मलवा व कचरा हटाया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार हो सके।