गया टाउन सीडी ब्लॉक: वेल्डिंग की एक चिंगारी बनी तबाही का कारण: गया के झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख
गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री ऑफिस दुर्गाबाड़ी के समीप मंगलवार को देर शाम 6 बजे एक झाड़ू गोदाम में भीषण आग लगने से 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम में रखे झाड़ू धू-धू कर जलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग.