रामगढ़ चौक: राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर भड़के डीलर,रामगढ़ चौक तथा बड़हिया के डीलर SFC कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों डीलर सोमवार 3 बजे अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर SFC के जिला प्रबंधक कार्यालय पहुंचे।जहां लिखित आवेदन सौंपकर गोदामों में बनाए गए नए रोस्टर और खाद्यान्न परिवहन में हो रही भारी विसंगतियों से अवगत कराया।जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे डीलर्स ने बताया कि रामगढ़चौक एवं बड़हिया टी.पी.डी.एस. गोदाम हर दिन खुले।