चोरौत: चोरौत उत्तरी पंचायत से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत उत्तरी पंचायत से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जाँच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।