चोरौत: यदुपट्टी गांव में रुपया लेकर जमीन नहीं रजिस्ट्री करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी
यदुपट्टी गांव में रुपया लेकर जमीन नहीं रजिस्ट्री करने के मामले में पीड़ित व्यक्ति उमेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने ग्रामीण को आरोपित किया है। बताया कि 325000 लेकर भी उन्होंने जमीन रजिस्ट्री नहीं की। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।