चोरौत: चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृत लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।