ब्यौहारी: बाणसागर में हाथियों का मूवमेंट, फिर फसल बर्बाद, ग्रामीण चिंतित
बाणसागर क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। हाथियो का झुण्ड खेत व खलिहान में मौजूद फसलों को बर्बाद कर रहें है। खेत में घुसे हाथियों के झुण्ड को ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद ग्राम वासी इकठ्ठा होकर जोर जोर से चिल्लाना शुरू किए, उनकी आवाज को सुनकर हाथियों का झुण्ड खेतो से भागने लगा। यह जानकारी सोमवार की सुबह 8 बजे दी गई है।